भरगामा: शंकरपुर में श्रीराम कथा व रासलीला से भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही
भरगामा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर गांव इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के रंग में पूरी तरह सराबोर है। गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा, रासलीला, रामलीला एवं यज्ञ महोत्सव ने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण प्रदान कर दिया है।