कोतवाली व कस्बा कायमगंज में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग इंस्पेक्टर डॉ परमेश कुमार द्विवेदी ने प्रेम मेडिकल,राजश्री मेडिकल और भवानी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि मरीजों को सही दवाई नहीं मिल पा रही हैं। जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका संदिग्ध थी। इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है।