बालूमाथ: मकईयाटांड पुलिस पिकेट के पास परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक परिवहन विभाग के द्वारा पांचवे दिन भी सड़क पर वाहन चालकों को वाहन को निर्धारित गति सीमा पर चलाने को लेकर बालूमाथ चंदवा मार्ग पर मकईयाटांड पुलिस पिकेट के पास जागरूक करने का अभियान चलाया गया। यह अभियान डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में दो पहिया तीन पहिया और भारी वाहन कि जांच कि गई।