पिछोर: ग्राम नांद निवासी फ़रियादिया के 5 वर्षीय बालक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, पिछोर थाने में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नांद निवासी फरियादिया ने आज रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि बीते दिन पहले हम ग्राम मुड़रा से अपने गांव के लिए आ रहे थे। तभी बीच रास्ते ढंगी नयागांव पर सड़क के किनारे मोटरसाइकिल में पेट्रोल डला रहे थे। उसी समय हमारा 5 वर्षीय बालक मोटरसाइकिल पर बैठा था तभी एक मोटरसाइकिल चालक आया तो उसने टक्कर मार दी।