मुंडावर: मुंडावर में बगैर फायर सेफ्टी के दौड़ रही स्कूल की गाड़ी में अचानक आग लगी, ग्रामीणों ने समय रहते बच्चों को निकाला बाहर
मुंडावर क्षेत्र में बड़ा हादसा टला। एमडी स्कूल सराय की बताई जा रही स्कूल गाड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय गाड़ी में स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते स्कूल गाड़ी आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मुंडावर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच मे