बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल मामला राजपुर थाना क्षेत्र के खुटनपारा का है। यहां रहने वाले अनिल गोस्वामी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर सीतापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान मौके का फाय