सिवनी मालवा: वार्ड क्रमांक 9 के मतदाताओं के भौतिक सत्यापन कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण,पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के निर्देशन में स्थानीय निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जिले में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर 2 बजे एसडीएम विजय राय द्वारा सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 9 के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया इस दौरान एसडीएम ने नागरिकों से संव