हरदा: हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह।
Harda, Harda | Jun 28, 2026 हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।