बिंदकी: दरबेशाबाद गांव के समीप अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरी अधेड़ महिला, गंभीर घायल, रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव के समीप सोमवार की सुबह 8:30 बजे अचानक सामने आ गए कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर रामपति देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी रामराज निवासी ग्राम जबरापुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया।