स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करोठी में हनुमान व शनि देव धाम की स्थापना दिवस पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया
Siyana, Bulandshahr | Jun 2, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करोठी में स्थित हनुमान व शनि देव धाम की स्थापना दिवस पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को विधि विधान के साथ मंदिर यज्ञ किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आहुति दी जिसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं देर शाम तक चल भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।