लवकुशनगर: लवकुशनगर SDOP ने 42 गुम मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 3, 2026
लवकुशनगर एसडीओपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने बरामद किए गए 42 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।