दरियापुर: लीची तोड़ने गईं मासूम बहनें घर नहीं लौटीं, सोखता टंकी बनी काल
Dariapur, Saran | May 10, 2026 सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर गांव में रविवार को सुबह 9बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। एक ही परिवार की दो चचेरी बहनों की सोखता टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चियों की प