मऊगंज: पचपहरा पहाड़ पर बंदूक के साथ काफिले से भूमि पर कब्जा, ‘सुशासन’ की तस्वीर उजागर
Mauganj, Rewa | Jan 26, 2026 मऊगंज जिले से एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। 2024 में रीवा लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी रहे अभिषेक बुद्ध सेन पटेल पर किसानों की बेशकीमती जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पचपहरा पहाड़ क्षेत्र की 130 एकड़ भूमि, जो 35 पट्टेदार परिवारों की पुश्तैनी जमीन थी, उसे फर्जी दस्तावेजों और अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प लिया गया।