मऊगंज: लोकतंत्र की मजबूती का संदेश, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मऊगंज महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम
Mauganj, Rewa | Jan 25, 2026 मऊगंज महाविद्यालय में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर वे युवा नागरिक भी शामिल हुए जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और इस वर्ष मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र हैं।