दरभंगा: बलभद्रपुर में पंचांग निर्माण के लिए अखिल भारतीय मैथिली महासभा परिसर में जुटे पंडित
दरभंगा के लहेरियासराय के बलभद्रपुर में अखिल भारतीय मैथिल महासभा परिसर में हिंदी नए वर्ष के पंचांग निर्माण को लेकर पंडितों का महाजुटान शनिवार को हुआ। इसमें दरभंगा के साथ ही बिहार के कई विभिन्न जिलों और उत्तर प्रदेश से भी पंडित पहुंचे थे। वहीं इस संबंध मे संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान कुलपति ने शनिवार की शाम 4:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।