जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाजिदपुर दक्षिणी निवासी जियालाल कन्नौजिया रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।