आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव घंनसूरपुर निवासी विशेष गिल पर बीती 9 मार्च को जिम से लौटते समय दबंग युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विशेष गिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद डिडौली कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज