जबलपुर: जमतरा: अवैध उत्खनन रोकने पहुंची प्रशासन की टीम को देख युवक ने नर्मदा में लगाई छलांग, मौत
आज सोमवार को अवैध उत्खनन कारियों पर छापामारी के दौरान मची भगदड़ में आकाश बर्मन नामक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने छापेमारी में शामिल पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाएं हैं। घटना गौर चौकी अंतर्गत जमतरा पुल के पास की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास अवैध रेत उत्खनन की सूचना आई थी,