बरेली: ई-रिक्शा में हूटर लगाकर युवक ने किया रोड शो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ई-रिक्शा में हूटर लगाकर युवक का रोड शो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! बारादरी थाना क्षेत्र के ईसाइयों की पुलिया के पास एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ई-रिक्शा में अवैध हूटर लगाकर सड़कों पर तेज रफ्तार से फर्राटा भरता दिख रहा है। युवक दबंगई और टशन दिखाने के लिए लगातार हूटर बजाकर राहगीरों को परेशान कर रहा है।