हाथरस: अलीगढ़ रोड मंडी के पास सड़क पर पैदल चल रही महिला की मैक्स गाड़ी की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति स्थित सुधा मेडिकल के पास चमन विहार कॉलोनी निवासी एक महिला प्रेमलता पत्नी विजय बहादुर सिंह चौहान को मैक्स गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान महिला घायल हो गईं। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।