राजगढ़: राजगढ़ जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच सेंटरों पर आयोजित की जा रही नीट परीक्षा
राजगढ़ जिले में पांच सेंटरों पर रविवार को सुबह 10:00 से नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रिक उपकरण तथा मोबाइल फोन पर भी प्रतिबंध रहा