वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में पिछले 1 सप्ताह से पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण इधर-उधर से पानी लाकर प्यास बुझाने को विवश हैं। यह समस्या नल-जल के मोटर में तकनीकी खराबी के कारण उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन देखने वाला नहीं है।