बुधवार दोपहर जिला मुख्यालय पर एसपी कार्यालय मे सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे जिले भर के बुजुर्गों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर हल किया गया। इस बुधवार को पंचायत की बैठक के दौरान कुरवाई के भी एक बुजुर्ग का प्रकरण रखा गया। एएसपी प्रशांत चौबे और कोर कमेटी के सदस्यों ने उनकी समस्याएं सुनी संबंधित व्यक्ति से बात कर उनकी समस्या का हल किया।