वीरवार को पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा उन्होंने बतौर विधायक आदि हिमानी चामुंडा मंदिर को चामुंडा नंदीकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के साथ विलय करवाया था।उन्होंने कहा डेढ़ दशक से मंदिर का निर्माण कार्य कछुए की चाल की तरह चला हुआ है।खेद का विषय है मंदिर तक शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया गया और रज्जू मार्ग निर्माण कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए।