भितरवार: भितरवार सामुदायिक अस्पताल का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था का लिया जायज़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था का ज्यादा लेने के लिए एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी अचानक से औचक निरीक्षण करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर चेक कर स्टाफ की तैनाती के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों से की चर्चा।