भितरवार: एसडीएम ने खाद विक्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
रवि सीजन की फसलों की बोवनी का कार्य चल रहा है।एसडीएम ने नगर भितरवार में खाद विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद दें। कालाबाजारी की तो लाइसेंस होगा रद्द। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण किया गया है। जिन विक्रेताओं द्वारा स्टॉक और रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं।