भितरवार: तीन बच्चों के साथ महिला लापता, सिंध नदी किनारे बैग में मिला सुसाइड नोट
पति से झगड़ा होने के एक दिन बाद कल्याणी निवासी एक महिला अपने तीनों बच्चों सहित लापता हो गई। उसका बैग धूमेश्वर धाम के पास सिंध नदी के किनारे मिला। सुसाइड नोट में उसने अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने पति को दी सूचना।