रावतभाटा: रावतभाटा में मोहर्रम पर अकीदत के साथ हुई ताजिए की जियारत, गूंजीं दुआएं, शरबत वितरण और भाईचारे का दिखा संदेश
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में मोहर्रम के अवसर पर इमामबाड़े में ताजिए की जियारत का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। मुहर्रम कमेटी के सदर जुगा खान ने बताया कि दो दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ताजिए की जियारत कर अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। आयोजन के दौरान ताजिए पर सेहरा चढ़ाया गया, फातिहाखानी की गई और अकीदतमंदों