बांसवाड़ा: बड़ौदा, गुजरात में बांसवाड़ा-सूरत स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 7 यात्रियों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
बांसवाड़ा से सूरत गुजरात जा रही एक निजी स्लीपर बस मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि में बड़ौदा के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और स्लीपर बस के बीच हुई इस जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि मृतक यात्रियों में अधिकांश लोग बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे।