सहाड़ा: गंगापुर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर गंगापुर थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने पर पांच जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिनमे पुलिस थाना गंगापुर पर रोशन बंजारा, बद्री बंजारा, नेहपाल बंजारा सभी निवासी लुंण का कुंआ गंगापुर के हैं वहीं कैलाश पुर्बिय सुरावास, भैरु अहीर निवासी सुरावास थाना गंगापुर को गिरफ्तार किया गया है।