सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साइ धाम कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात चोर एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं कॉलोनी में ही एक अन्य घर के बाहर खड़ी बाइक भी चुरा ली गई।