बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर हुई शांति-समिति की बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्य्क्षता में रामनवमी पर्व एवं चैती छठ पूजा के मद्देनजर शांति-समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान शांति-समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.