बेगूसराय: 18 अप्रैल को महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश राय करेंगे नामांकन, कार्यानंद भवन में हुई प्रेसवार्ता
18 अप्रैल को महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश राय अपना नामांकन करेंगे. इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी समेत कई नेता शामिल होंगे. इस बात की जानकारी कार्यानंद भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बेगूसराय आएंगे.