बेगूसराय: कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन को लेकर कार्यशाला आयोजित, DM हुए शामिल
कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा ने की. इस दौरान संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी. नामांकन में लगने वाले राशि, आवश्यक कागजात आदि के बारे में बिंदुबार बताया गया.