लाडपुरा: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कोटा में पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ, जानिए नई रेट
Ladpura, Kota | May 19, 2026 अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में पेट्रोल-डीजल पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 5 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम में दूसरी बार बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे आम लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारी की चिंता बढ़ गई है।