गोपालपुर: लत्तीपाकर चौक पर बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार युवक घायल
गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित लत्तीपाकर चौक के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार और किशन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मालपुर जा रहे थे।