रामपुर: कावड़ियों की यात्रा को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग के अफसरों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर विद्युत पोल पर मढ़ी प्लास्टिक
Rampur, Rampur | Jul 12, 2025 कावड़ियों की यात्रा को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग ने दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 के किनारे सभी विद्युत पोल पर प्लास्टिक मढ़ दी है। ताकि किसी कावड़िया व अन्य को करंट ना लग सके। दरअसल कावड़ियों का बड़ा जत्था हाईवे से निकलता है, ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया था, सो विद्युत विभाग के अफसरों ने शनिवार की शाम 5:00 बजे यह प्लास्टिक मढ़ी ।