मंदसौर: नीमच में 100 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट,1800 डिग्री बॉयलर में कार्रवाई;मंदसौर सहित कई जिलों के एसपी रहे मौजूद
नीमच में उज्जैन रेंज पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विक्रम सीमेंट अल्ट्राटेक प्लांट के 1800 डिग्री तापमान वाले बॉयलर में सुरक्षित नष्टीकरण किया। कार्रवाई आईजी राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई,इस दौरान मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और देवास के पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,