हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में शोक की लहर, सेवा के प्रतीक डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन
पलामू के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन से हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही इलाके के लोगों में मायूसी छा गई, क्योंकि हुसैनाबाद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज उनके पास इलाज के लिए पहुंचते थे। पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह ‘टुटू सिंह’ ने मंगलवार