केरेडारी: कंटेनर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, टला बड़ा हादसा
कंटेनर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बड़ा हादसा टला थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित एनएच-33 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित धर्म प्रजापति के घर में जा घुसा। इस दुर्घटना में गृहस्वामी और वाहन चालक बाल-बाल बच गए।