झालरापाटन: कोली खेड़ा गांव में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 65 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
झालावाड़ के कोली खेड़ा गांव में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक 65 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। पिड़ावा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।