झालरापाटन: चंद्रभागा मेला विभागीय स्तर पर संपन्न, अब नगर पालिका करेगी संचालन, दो माह तक चलेगा
जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय चंद्रभागा कार्तिक मेले का विभागीय स्तर पर रविवार देर शाम को समापन हो गया। अब यह मेला 10 नवंबर से नगर पालिका की देखरेख में संचालित होगा और दो माह तक चलेगा।मेला अधिकारी डॉ. तुकाराम बंसोड़ ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि इस वर्ष मेले में कुल 1404 पशुओं की आवक हुई।