झालरापाटन: झालावाड़ के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल
झालावाड़ के समीप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक चालक भूपेंद्र कुमार पुत्र मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दोपहर करीब 1:00 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि घायल ड्राइवर हिमाचल प्रदेश के करसोग गांव का रहने वाला है।