महाराजगंज: कन्नावा के पास डीसीएम ने पिकअप में मारी टक्कर, सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
21 जून रविवार की शाम 6:00 बजे एक अनियंत्रित डीसीएम में ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलो को बछरावां में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लखनऊ ट्रांसपोर्ट का एक पिकअप जो भदोही में समान उतार कर लखनऊ वापस जा रहा था। तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।