गिरिडीह: गिरिडीह एलिट लायंस क्लब ने राहगीरों को सत्तू शरबत और शीतल जल वितरित किया
हंगर सर्विस एक्टिविटी के तहत लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की धूप को देखते हुए राहगीरों के बीच सत्तू शरबत एवं शीतल जल का वितरण कार्यक्रम सोमवार को 12 बजे से गांधी चौक गिरिडीह में किया गया।जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों को सत्तू शरबत एवं शीतल जल का ग्रहण कराया गया।