बरेली: जनगणना-2027 में बरेली का डंका, स्वगणना अभियान में पूरे यूपी में दूसरा नंबर, 60 हजार लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण
जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान में बरेली ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जिले में अब तक करीब 60 हजार लोग ऑनलाइन स्वगणना कर चुके हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 12 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है, जो गांव-शहर में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।