बीसलपुर: गोवल पतिपुरा गांव में रंजिशन पांच लोगों ने हमला बोलकर तीन महिलाओं सहित पांच को किया घायल, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत से अपनी गेहूं की फसल देखकर घर वापस लौट रहे साले बहनोई को गांव के ही पांच लोगों ने रास्ते में घेराबंदी कर रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के घर पर हमला बोलकर उसकी मां, पत्नी तथा बहन को भी मारपीट कर घायल किया। मामले की प्राथमिकी पीड़ित ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज।