सिविल अस्पताल अंबाह में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर नालसा और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा शिविर आयोजित हुआ। प्रथम जिला न्यायाधीश अभिषेक सिंह ने स्वास्थ्य अधिकार, निःशुल्क उपचार, आयुष्मान भारत और बीमा योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे। डॉक्टर प्रमोद शर्मा, डॉ. जी.सी. आर्या सहित अस्पताल स्टाफ रहे मौजूद।