भेरूंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोधडी में खेत में पानी छोड़ने की बात पर एक व्यक्ति हीरालाल आदिवासी ने फरियादी को गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के आवेदन पर भेड़ूंदा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।