अनूपपुर: सब्जी मंडी स्थित कृषि उपज मंडी केंद्र में मसूर खरीदी का आंकड़ा 1789 क्विंटल पहुंचा
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी परिसर में संचालित कृषि उपज मंडी में मसूर की खरीदी जारी है। मंडी सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 1789 क्विंटल मसूर की खरीदी दर्ज की गई है। किसानों द्वारा अपनी उपज मंडी में लाकर विक्रय की जा रही है, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत खरीदी कार्य किया जा रहा है किसानों को मंडी में तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई